कानपुर। कोरोना की वजह से रेड जोन में शामिल मछरिया में 124 और लोगों पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है। इनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। शुक्रवार को कोरोना संक्रमितो के करीबियों के संपर्क में आने के साथ ही उनके आसपास सक्रिय रहें 124 लोगों की सूची बना कर स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। इस बीच मछरिया में ड्यूटी कर रहे हैं एसीएम -1 ने अपनी कोरोना जांच कराई, उन्होंने रिपोर्ट नेगेटिव आने की पुष्टि की। इससे उनके परिजनों और स्टाफ ने भी राहत की सांस ली। एसीएम ने बताया कि मछरिया में सूचीबद्ध किए गए 124 और लोगों की एक-दो दिन में कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे। हालांकि इनमें कोरोना के लक्षण नहीं है फिर भी एहतियातन ऐसा कराया जा रहा है। उधर, शुक्रवार को भी मछरिया हॉटस्पॉट की मुख्य सड़कों के बेरिकेडिंग स्थलों पर पुलिस सख्त रही। इनसे लोगों को इधर उधर नहीं आने जाने दिया, पर आसपास की सकरी सड़कों से प्रभावित इलाके के सैकड़ों लोग पुलिस प्रशासन को चकमा देते हुए राजीव नगर, यशोदा नगर, गंगापुर कॉलोनी, आवास विकास सेक्टर-7 से में बिना मास्क लगाए घूमते रहे। इस संबंध में एसीएम1 ने बताया कि शनिवार से प्रभावित क्षेत्रों से लोगों का आना जाना रोका जाएगा।