बिल्हौर (कानपुर)। तीन फरवरी से शुरू हुए मकनपुर मेले का समापन 20 फरवरी की शाम 4 बजे होगा। उपजिलाधिकारी बिल्हौर और मेला अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता समापन की घोषणा करेंगे। मेला कमेटी और सहायक कमेटी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। मालूम रहे कि 20 फरवरी को समाप्त होने के बाद भी करीब 15 दिनों तक मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में दुकान, झूला, सर्कस, रेस्टोरेंट, होटल आदि संचालित रहेंगे।