फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव गुरु बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राहुल शुक्ला ------------------ देवताओं के गुरु माने जाने वाले बृहस्पति ग्रह अपनी नीच राशि को छोड़कर अपनी मूलत्रिकोण धनु राशि में इसको प्रवेश मैं 30 जून को प्रवेश करेंगे। बृहस्पति ग्रह का यह परिवर्तन 30 जून को प्रातःकाल 3 बजकर 7 मिनट पर होगा। इसके बाद 20 नवंबर तक गुरु महाराज इसी राशि में रहेंगे। बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश सामूहिक तौर पर बहुत हद तक शुभ फलदायी माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य आचार्य मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि ज्योतिषशास्त्र के अंतर्गत यह माना जाता है कि जब भी कोई शुभ ग्रह वर्क्री अवस्था में अपनी किसी राशि में पहुंचता है। तो वह जातकों के जीवन पर अनुकूल प्रभाव डालता है। जिसका 4pt मोती का किराया है ग्रुप में बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश जातकों को लाभ पहुंचाता है। ------------------- राशि पर क्या प्रभाव डालेगा ----------------- मेष राशि- इस दौरान आपका मस्तिष्क नकारात्मक विचारों से मुक्त रहेगा। और आप सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे। वृषभ राशि-वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिश्रित प्रभाव लेकर आने वाला है। मिथुन राशि-सप्तम भाव का फल देने वाले हैं। इस दौरान आपके आपसी रिश्ते मधुर होंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं का निदान होगा। कर्क राशि-यह समय मिलाजुला परिणाम देगा। जहां एक ओर आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।कष्टों से बाहर निकलने का साहस देंगे। सिंह राशि- गुरु का ये गोचर अच्छे और अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। योजनाएं साकार रूप देने के लिए यह समय पूरी तरह अनुकूल है। कन्या राशि-गुरु का ये गोचर आपके लिए राहत लेकर आया है।आपकी सुख-सुविधाओं के साथ मानसिक शांति में भी वृद्धि की संभावना है। तुला राशि-गोचर के दौरान तुला राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होनी निश्चित है। नए प्रयास और जोखिम भरे कार्य करने जा रहे हैं। वृश्चिक राशि- आपके लिए राहत की सांस देने वाला होगा। वे जातक अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा साबित होगा। धनु राशि-इस गोचर के दौरान आपको सबसे पहला फर्क महसूस होगा तो वो होगा।अपने स्वभाव में, आपका स्वभाव पहले से बेहतर होगा। मकर राशि-शुभता का प्रतीक साबित होने वाला है। जिनका संबंध किसी ना किसी रूप में एक्सपोर्ट से है, या फिर जो विदेश से कोई काम करते हैं। कुंभ राशि-कुंभ राशि के जातकों के लिए आय के नए स्त्रोत खुलने वाले हैं। योजनाएं बनाकर बैठे हैं। तो उनके लिए यह समय सबसे अच्छा है। मीन राशि-अगर आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं तो संभव हो सकता है। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। ---------------------- बृहस्पति के बारे में नवग्रहों में बृहस्पति सबसे बड़ा और प्रभावशाली ग्रह है।बृहस्पति का संबंध शुभ कार्यों से है। यह सदाचार, सद्गुण, सत्यता, विवेक, दार्शनिकता आदि प्रदान करता है।कुंडली में द्वितीय, पंचम, नवम, दशम एवं एकादश भाव का कारक है।यह पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रों का स्वामी है।बृहस्पति बारह महीनों में चार महीने वक्री रहता है।बृहस्पति एक राशि में लगभग एक वर्ष रहता है और 12 राशियों का चक्र पूरा करने में लगभग साढ़े बारह से तेरह वर्ष का समय लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें