कानपुर। राहुल शुक्ला फोटो भी ------------------ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के महंत महामंडलेश्वर जितेंद्र दास का कहना है कि जिला प्रशासन मुझे जान माल की सुरक्षा दें। कारण है कि जिन लोगों ने नया ट्रस्ट बनाया है वह लोग मुझे जान से मरवा भी कर सकते हैं। मोबाइल पर बातचीत में जितेंद्र दास ने बताया कि वह पिछले 2 दिनों से शिवपुरी मध्य प्रदेश में है। गुरुवार की शाम तक वह कानपुर शहर आएंगे लेकिन मंदिर नहीं जाएंगे अपने एक भक्त के घर पर ही रहेंगे। उन्होंने बताया मेरा उत्तराधिकारी का कोई विवाद भी नहीं था। रमाकांत बाबा के शिष्य बालक दास, सुरेश दास व कृष्णदास के बीच उत्तराधिकारी का विवाद चल रहा था। इस विवाद में मुझे जबरदस्ती खींचा जा रहा है। रही बात ट्रस्ट श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर श्राइन बोर्ड की तो उसके लिए मैंने अपने वकील सूर्य नारायण से कानपुर कोर्ट में चैलेंज किया है। कारण है कि जब कोई भी नया ट्रस्ट बनता है तो उसे 90 दिन के भीतर चैलेंज किया जा सकता है इसलिए मैंने इस ने ट्रस्ट को चैलेंज किया है। उन्होंने बताया कि मैं पुराना ट्रस्ट श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर परमार्थ ही चलाऊंगा। जो नया ट्रस्ट बनाएं उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है । और न ही मैंने उसमें हस्ताक्षर किए हैं। मैंने कोरे कागज में साइन किए हैं। रही बात उस शपथ वाले वीडियो की तो उसमें शपथ ट्रस्ट की नहीं ली गई थी। शपथ ली गई थी कि हम लोग मंदिर का सही तरीके से विस्तार कराएंगे। थाईलैंड वाले वीडियो के बारे में जितेंद्र दास का कहना है कि मैं आज तक भारत छोड़कर कहीं विदेश यात्रा पर गया ही नहीं हूं। या आरोप पूरी तरह से निराधार है। मंदिर के कामकाज के बारे में बोले कि जैसे मंदिर का काम पहले चल रहा था वैसे ही चलेगा। रमाकांत बाबा के उत्तराधिकारी बालक दास ,सुरेश दास व कृष्ण दास के बीच जो फैसला जिला प्रशासन करेगा वह मैं भी मान लूंगा।