बिल्हौर। नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख पार्कों में वर्षों से हुई तालाबंदी का विरोध कर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को अधिशाषी अधिकारी आरके भार्गव से मिले। आप पार्टी के स्थानीय संयोजक अजात शत्रु शुक्ला, राजेंद्र कुमार, फाइम फारुखी, बृजेश कुमार आदि ने ईओ को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कस्बे के प्रमुख नेहरू तिकनुआ पार्क बीते 10 वर्षों से बच्चों के लिए बंद है। बच्चे सड़कों और कस्बे के बाहर खेलने जाने को मजबूर है। ईओ ने सदस्यों को भरोसा दिया कि जल्द ही सभी पार्कों को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
नगर पालिका के पार्क खुलवाने की मांग