फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कटरी के एक हजार किसानों की 150 हेक्टेयर फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा बैराज के आसपास बसे आठ गांवों में बाढ़ से एक हजार से अधिक किसानों की सब्जी व बागवानी की फसलें बर्बाद हो गईं। एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित किसानों की जमीन का सर्वे कराया तो हकीकत सामने आई। जल्द ही सभी को मुआवजा राशि दी जाएगी। मंगलवार को एसडीएम सदर अनुभव और तहसीलदार विनय कुमार ने पीड़ितों के बीच पहुंचकर राशन किट वितरित की। बीते 20 दिन से गंगा बैराज किनारे स्थित एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया था। लोगों के घरों में पानी भर गया था। 800 से अधिक परेशान परिवारों ने दूसरी जगह आश्रय लिया था। जिला प्रशासन ने ख्योरा कटरी, ईश्वरीगंज, चिरांद, प्रतापपुर हरी, सिंहपुर, हृदयपुर, पृथ्वीगंज, कटरी लक्ष्मी खेड़ा गांवों की जमीनों का सर्वे किया। करीब एक हजार किसानों की 150.54 हेक्टेयर फसल प्रभावित मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें