संदलपुर (कानपुर देहात)। विकासखंड के दनियांपुर गांव में कोटेदार ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया। उसने बीमारी के कारण कंट्रोल की दुकान चलाने में असमर्थता जाहिर की। दनियांपुर निवासी हरपाल सिंह की पत्नी किरन देवी ने बताया कि उसके नाम से नियंत्रित मूल्य की वस्तुओं की दुकान है। बीमारी के चलते वह दुकान का संचालन नहीं कर पा रहे। पूर्ति निरीक्षक सुमलिका ने बताया कि किरन देवी का आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। गांव में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दूसरे कोटेदार का चयन कराया जाएगा।