संदलपुर (कानपुर देहात)। विकासखंड के गौरी गांव में गत शुक्रवार रात आकाशीय बिजली गिरने से नलकूप का ट्रांसफार्मर व उपकरण जल गए। इसकी सूचना तहसील कार्यालय में दी गई। विकासखंड के जगदीशपुर निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि गौरी गांव में उनका निजी नलकूप है। इससे वह अपने व नजदीक के खेतों में सिंचाई करते हैं। शुक्रवार देर रात बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर, स्टार्टर पैनल, मेन स्विच, मोटर आदि जल गए। वहीं, कमरे की दीवार भी दरक गई। उपजिलाधिकारी दीपाली कौशिक ने बताया कि लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया है।