बरौर। स्थानीय थाने में एक युवक ने पत्नी के चाचा और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गत बुधवार रात उस पर हमला किया गया था।
थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर-डेरा निवासी अनूप उर्फ संजय ने बताया कि उसने गांव के ही तिलक सिंह की पुत्री खुशबू से कोर्ट मैरिज की है। इससे खुशबू के परिजन उससे खुन्नस मानते हैं। गत बुधवार को वह देर शाम अपने गांव से रुपये लेकर बाइक से बरौर आ रहा था। खुशबू के भाई रवि व चाचा दफेदार ने रास्ते में रोककर उससे मारपीट की व चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। थाना इंचार्ज एस.पी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
चचिया ससुर और साले के खिलाफ रिपोर्ट