मल्लापुर में मक्का के खेतों में लगी आग
बिल्हौर। क्षेत्र के मल्लापुर गांव निवासी राकेश पटेल पुत्र शांति स्वरूप ने बताया कि रविवार को घिमउ मार्ग स्थित उनकी पांच बीघा मक्का की फसलों में संदिग्ध हालात में आग लग गई। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक उनकी फसल पूरी तरह जल गई। रविवार को पीड़ित ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए उप जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की मांग की है।