फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना खेत में लगी आग, फसल नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी/महेवा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव में अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लग गई जिससे तीन एकड़ की फसल जलकर नष्ट हो गई। बैैरई के वीर सिंह पुत्र जगराम सिंह का सड़क किनारे ही खेत है। मंगलवार सुबह आठ बजे अचानक खेत में आग लग गई। घटना की सूचना दमकल को दी गई। जब तक दमकल की गाड़ी आती देखते ही देखते पूरे तीन एकड़ में फैली फसल जलकर नष्ठ हो गई। मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। फसल जलने से किसान को लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें