विनोद दीक्षित अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए खड़े लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल समेत जिले के ग्यारह अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए 1449 लोग पहुंचे। इन्हें वैक्सीन लगाई गई।
शनिवार को दूसरी डोज लगने के निर्देश होने के चलते मारामारी नहीं रही। कर्मचारियों ने रजिस्ट्रेशन चेक करने के बाद दूसरी डोज के लिए आवेदन कर वैक्सीन लगा दी। विनोद दीक्षित अस्पताल में भीड़ रही। लोग दूसरी डोज लेने के लिए इकट्ठे रहे। रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन लगाई गई। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। 1449 को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।