ससुराल आ रही महिला बेटी संग हुई लापता
औरास। क्षेत्र के गहरांवा गांव निवासी अजीज पुत्र अली मोहम्मद ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक उसकी पत्नी नगमा अपनी तीन वर्ष की बेटी सपना को लेकर 4 फ रवरी को लखनऊ जिले के माल थाना क्षेत्र के गहदो गांव निवासी भाई जुनेद के घर गई थी। सात फरवरी को वह खाते से 35 हजार रुपये निकालने के बाद बेटी के साथ घर आ रही थी लेकिन घर नहीं पहुंची। उसने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को उसने थाने पहुंच तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि घटना औरास थानाक्षेत्र की नहीं है।