फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड 26 ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रकों में मौरंग ओवरलोडिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। संयुक्त चेकिंग अभियान में मंगलवार भोर पहर 26 ट्रकों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग की भनक लगते ही ट्रकों की आवाजाही बंद हो गई। बांदा हाईवे पर बिंदकी एसडीएम सुशील कुमार गोंद, सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी, खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता, एआरटीओ एसके सिंह की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। बहुआ से शाह के बीच के टीमों को 26 ओवरलोड मौरंग लदे वाहन मिले। वाहनों को थानों और चौकी में खड़ा कराकर सीज किया गया। खनन अधिकारी ने बताया कि खनन व एआरटीओ का वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। करीब 25 से 30 लाख रुपए जुर्माना विभागों को मिलेगा। खदान संचालकों को ओवरलोडिंग न किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें