फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर निगम के 1300 कर्मियों को नहीं मिला वेतन, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मुलाकात कर कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल जारी करने और फेसअटेंडेंस प्रणाली को सही कराने की मांग की। संघ के अध्यक्ष मुन्ना हजारिया ने बताया कि दो दिन पहले ज्ञापन सौंपने के बाद लगभग 5700 कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया था। अभी लगभग 1300 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इस पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त प्रथम आवेश खान को तत्काल लंबित वेतन जारी करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में नगर निगम कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष कमरुद्दीन, संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्र, देवीदीन, नरेंद्र खन्ना, रामगोपाल चौधरी और संजय हजारिया शामिल रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें