कानपुर। राहुल शुक्ला फोटो भी है ----------------------- परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर के महंत रमेश पुरी की हालत चिंताजनक है। वह कैंसर से पीड़ित हैं। शनिवार की रात यानी 6जून को रीजेंसी अस्पताल से मंदिर आए हैं। पिछले 2 दिनों से वह किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। उनकी देखरेख करने वाले मंदिर के पुजारी अजय सैनी का कहना है कि 2 दिन से हालत काफी खराब है। बताते चलें कि वर्ष 2011 में मंदिर के महंत श्यामगिरी महाराज थे। तब उनका विवाद मंदिर के रामदास से हो गया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के पदाधिकारी शहर आए थे। तब तत्कालीन अध्यक्ष गिरिजा दत्त गिरी, महामंत्री प्रेम गिरी समेत अखाड़े के कई बड़े पदाधिकारियों ने शहर में डेरा डाला था। तब अखाड़े की 5 सदस्यीय कमेटी ने शामली यूपी रमेश पुरी को मंदिर का महंत नियुक्त किया था। तबसे आनंदेश्वर मंदिर के महंत रमेश पुरी कार्यभार देख रहे थे। इसके बाद वर्ष 2013 में रमेश पुरी कैंसर से पीड़ित हो गए। जिसका वे लगातार इलाज करा रहे हैं। 2 जून को हालत बिगड़ने पर उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सेवा 6 जून को छुट्टी करा कर मंदिर आए हैं। पुजारी अजय सैनी का कहना है कि महाराज की आयु 65 साल है। कैंसर से पीड़ित होने के बाद से वह लगातार गोमूत्र का सेवन कर रहे थे जिसके चलते उनकी स्थिति काफी ठीक थी। पर इधर लाक डाउन में उनकी हालत दोबारा खराब हो गई। अभी उनकी स्थिति काफी चिंताजनक है।