कानपुर। डफरिन अस्पताल के कोविड-19 (कोरोना) वार्ड में शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया। इस वार्ड में पहले से कोरोना संक्रमित तीन गर्भवती महिलाएं भर्ती हैं। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीबी सिंह ने बताया कि चारों महिलाओं की नियमित रूप से जांच हो रही है। दवाइया, खाना, नाश्ता आदि दिया जा रहा है। चारों संक्रमित महिलाओं की स्थिति सामान्य है।