फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। दोस्त के साथ शराब पीने गए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह गांव पास खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी 35 वर्षीय दिनेश शाक्य मजदूरी करता है। रविवार सुबह खाड़ेदेवर के गांव के पास खून से लथपथ एक खेत के गड्ढे में शव मिला। मृतक के सिर और गर्दन में धारदार हथियार के वार मिले हैं। मौके पर पहुंचे एसपी अमरेंद्र प्रसाद, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी और कोतवाल नागेंद्र पाठक ने फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण किया। दिनेश के भाई बृजेश ने बताया कि गांव के ही पिंटू प्रजापति पुत्र रामनाथ के साथ नशे की हालत में शनिवार शाम करीब चार बजे उसका भाई गया था। आरोप लगाया कि पिंटू ने अज्ञात लोगों के साथ उसके भाई दिनेश की हत्या कर दी। पुलिस ने पिंटू समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद दबिश देकर पुलिस ने पिंटू प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें