घाटमपुर (कानपुर)। गुरुवार शाम कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर मवेशी के ट्रेन से टकरा जाने पर गरीब रथ एक्सप्रेस यमुना साउथ स्टेशन के पास आधा घंटे खड़ी रही। वहीं, पीछे से आ रही 54162 खजुराहो पैसेंजर ट्रेन को हमीरपुर रोड (बरीपाल) स्टेशन पर रोक दिया गया। पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों ने बताया कि बरीपाल स्टेशन से ट्रेन एक घंटे बाद आगे को रवाना हुई।