शिवराजपुर(कानपुर)। क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने एक अधेड़ के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसओ त्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ मानपुर गांव निवासी अधेड़ बबलू ने स्कूल जाते समय छेड़खानी की थी। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।