फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: शादी से 12 दिन पहले युवती ने फंदे से लटककर दी जान, 11 जून को आनी थी बरात

Tue, 30 May 2023 05:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में शादी से 12 दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रीति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के मामपुर के मजरा आदमपुर में बरात आने से 12 दिन पहले युवती ने कमरे में कुंडे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। 11 जून को युवती की बरात आनी थी। आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। मगर, गांव में चर्चा है कि युवती शादी से खुश नहीं थी, इस वजह से आत्महत्या कर ली हे।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मामपुर के मजरा आदमपुर निवासी रामसरन की 21 वर्षीय पुत्री प्रीति ने सोमवार की रात घर के कमरे में कुड़े से दुपट्टा का फंदा बनाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब परिजन उठे तो प्रीती को लटकता देख दंग रह गए। घर में सुबह सुबह चीख पुकार मच गई। आगामी 11 जून को प्रीति की बरात आनी थी, शादी के 12 दिन पहले आत्महत्या करने को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों की मानें तो प्रीति की शादी कहीं और तय होने से वह परेशान थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष गंगेश शुक्ला का कहना है कि किसी तरफ से कोई आरोप नहीं लगे हैं।

विज्ञापन

बड़ी बहन की ससुराल से हो रही थी शादी
प्रीति की चार बहनें और दो भाई हैं। इसमें एक बहन एवं एक भाई बड़े हैं। मृतका की बड़ी बहन थाना अतरौली क्षेत्र के गांव गोनी गोड़वा में शादी हुई थी। बड़ी बहन ही प्रीति की शादी अपनी ससुराल गोनी गोड़वा से करा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें