कानपुर। राहुल शुक्ला फोटो भी है ----------------- लंकेश एस्ट्रो वैदिक सॉल्यूशन ग्लोबस माल , मालरोड में ज्योतिष गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें ज्योतिषियों ने राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर चर्चा हुई। मंदिर का पहला चरण 28 महीने में, व दूसरा चरण 36 महीने में तथा मंदिर का पूरा निर्माण 41 महीने में हो जाएगा। छठे भाव का मंगल कुछ व्यवधान जरूर करेगा लेकिन लग्नेश शुक्र राहु के साथ है। जो व्यवधान को दूर करेगा और विश्व में अद्वितीय स्थित मंदिर की होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदियों सदियों तक उन्हें याद किया जाएगा। गोष्ठी की अध्यक्षता पंडित के. ए.दुबे पद्मेश ने की। इसमें आचार्य धनेश, आचार्य पवन तिवारी,आचार्य मनोज ,दीपक पाण्डेय,विवेक बाजपेई आदि ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक आचार्य लंकेश व कार्यक्रम के संरक्षक कमल अरोड़ा ने समस्त विद्वानों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया।