फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाँच दिन की नवजात कोरन्टीन में, माँ को हुआ कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। जालपा नगर, जूही निवासी मात्र पांच दिन की बच्ची को कोरोनावायरस के संक्रमण की आशंका की वजह से बुधवार को कोरन्टीन सेंटर में भर्ती किया गया। उसकी मां कोरोना संक्रमित होने की वजह से दूसरे अस्पताल में भर्ती है। जालपा नगर निवासी एक महिला ने पांच दिन पहले बच्ची को जन्म दिया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डिलीवरी के बाद मां ने कोरोना की पुष्टि हुई तो उसे एक अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया। मां के साथ रहने की वजह से नवजात में भी कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा है। इसी वजह से उसे मां से अलग फजलगंज क्षेत्र में स्थित रेलवे के इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर में भर्ती कराया गया है। देखभाल करने के लिए उसके साथ एक तीमारदार भी है। डॉक्टरों के लिए भी इस बच्ची को रखना चुनौती से कम नहीं है। उसका विशेष रूप से ख्याल रखा जा रहा है। बुधवार को कोरोना जांच के लिए उसके स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसके सहित इस सेंटर में 32 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। सभी रेड जोन के हैं। एक-दो दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसी बीच इस सेंटर में कोरन्टीन पाँच मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, जिन्हें दूसरे अस्पतालों के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें