फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराजपुर में दो बाइक चोरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर(कानपुर)। क्षेत्र के बैरी क्रासिंग के पास गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने पकड़े चोरों के पास से चोरी की बाइक समेत एक मोबाइल, तमंचा बरामद किया है। शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार वह दरोगा धन सिंह, कृष्ण कुमार सिंह और कांस्टेबल अंकित लवानिया व देवराज के साथ क्रासिंग के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बिल्हौर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार युवकों ने गाड़ी रोकने के बजाय और शिवराजपुर की तरफ भागे। पीछा करने पर इंटर कॉलेज के सामने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवकों ने नाम रवि निवासी मक्कापुरवा एवं बंटी निवासी तमशहा थाना चौबेपुर बताया। तलाशी के दौरान युवकों के पास से एक चोरी की बाइक, तमंचा, चोरी का मोबाइल और कई कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें