फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालकों ने नहीं शुरू किया इलाज, लिखित आदेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के 24 घंटे बाद भी नर्सिंग होम संचालकों ने सभी मरीजों का इलाज करना शुरू नहीं किया। नर्सिंग होम संचालकों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब तक डीएम के आश्वासन के संबंध में लिखित आदेश नहीं मिलेगा, तब तक वे न तो कोरोना और कोरोना के संदिग्ध मरीजों का इलाज शुरू करेंगे और न ही ओपीडी चलाएंगे। दो दिन पहले प्रेम नगर स्थित प्रशांत नर्सिंग होम में दलेलपुरवा की एक महिला की डिलीवरी के बाद कोरोना होने का पता चला था। इसी तरह रमाशिव हॉस्पिटल में भी कोरोना मामले में स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों तक से कोरन्टीन सेंटर में भर्ती होने के लिए कहा था। जबकि प्रशांत नर्सिंग होम से पंजीकरण के ओरिजिनल कागज मांगे जा रहे हैं।इससे अन्य नर्सिंग होम इलाज के लिए खुलकर आगे आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें