फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650 गरीबों को बांटे गए कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 650 लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को जिलास्तरीय कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी तहसीलों के गरीब, कमजोर, असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि लोगों को सर्दी से बचाने के लिए चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए जाएं। साथ ही उनका निरीक्षण भी करें। इस दौरान तहसील भोगनीपुर, मैथा, अकबरपुर, सिकंदरा, डेरापुर, रसूलाबाद तहसीलों से आए करीब 650 लोगों को कंबल दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, ईओ देवहूती पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें