फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: हनुमान धारा मंदिर और रोपवे परिसर में जले 11 हजार दीप, पूजन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीष

Fri, 31 Mar 2023 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Ram Navami: चैत्र नवरात्रि उत्सव की समाप्ति पर और रामनवमी का दिन चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा मिलकर धर्मनगरी चित्रकूट में 11 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए गए।
विज्ञापन
: हनुमान धारा मंदिर और रोपवे परिसर में जले 11 हजार दीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत दामोदर रोपवे इंफ्रा लिमिटेड (ड्रिल) और हनुमानधारा मंदिर मैनेजमेंट द्वारा हनुमान धारा मंदिर परिसर और रोपवे परिसर में 11 हजार से अधिक दीप जलाए गए।

विज्ञापन

इस अवसर पर  मयंक चतुर्वेदी उर्फ गुड्डा राजा, मंदिर के पुजारी, हनुमान धारा रोपवे के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान रामनवमी के अवसर पर पूजा अर्चना की गई। साथ ही, सुख समृद्धि की कामना की गई। साथ ही, देशवासियों की प्रगति के लिए कामना की गई।
इस मौके पर हनुमान धारा रोपवे की स्वामित्व कंपनी दामोदर रोपवे इंफ्रा लिमिटेड के वीपी टेक्निकल शांतनु गुप्ता ने कहा कि चैत्र नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस दिन से ही हिंदू नव वर्ष मनाया जाता है। हमारी कामना है कि सभी देशवासियों के लिए नया वर्ष मंगलमय हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलाए गए 11 हजार से अधिक दीप
पावन पर्व रामनवमी को गौरव दिवस के रूप में मनाने के लिए हनुमान धारा मंदिर द्वारा विशेष पहल की गई,  जिसमें हमने भी अपना योगदान दिया। इस सामूहिक प्रयास के तहत 11 हजार से अधिक दीपों को प्रज्जवलित करना एक अलौकिक अनुभव था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें