बांदा शहर मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में चढ़ते समय एक बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। बोलेरो चालक द्वारा स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठने की वजह से बोलेरो अचानक पलट गई।
जिससे बोलेरो में सवार करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।