इटावा। शहर में बिजली निगम की टीम ने एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में 11 उपभोक्ता बिजली की चोरी करते मिले, टीम ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। टीम ने शहर के तीनों खंडों से 74 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे और 4.35 लाख रुपये का बकाया बिल वसूला। एसडीओ द्वितीय अरविंद कुमार व जेई जयदीप मौर्या की टीम ने विजिलेंस की टीम के साथ सुंदरपुर बिजलीघर से पोषित क्षेत्र मकसूदपुरा व आजाद नगर में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सपना, जमीला, अजहर, आएशा, सलमा, फैज आलम, सलीम, अलकमर, मासूम, अनीशा व सरफराज केबल बाईपास करके बिजली चोरी करते मिले। पहले उपखंड में 24 कनेक्शन काटे गए। 1.42 लाख वसूले गए। दूसरे उपखंड से 27 कनेक्शन काटे गए। 1.56 लाख वसूले गए। तीसरे उपखंड से 23 कनेक्शन काटे गए। 1.37 लाख का बकाया बिल जमा करवाया गया। एक्सईएन ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, लोगों को समय से बिजली का बिल जमा करके विभाग का सहयोग करना चाहिए।