कानपुर। गोविंदनगर थानाक्षेत्र के सेवाग्राम कालोनी निवासी हरिशंकर ने इलाके के कुछ युवकों पर सरकारी जमीन कब्जाने के प्रयास और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार इलाके में रहने वाले विष्णु और सागर शुक्ला रेलवे की खाली जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। उन्होंने और उनके भाई उमाशंकर ने इसका विरोध किया था। विष्णु, सागर, आकाश, साहिल, शंकर ने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ मिलकर भाई पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया। आरोपी उनके भाई को मरणासन्न कर भाग निकले थे। सूचना मिलने पर उन्होंने घायल भाई को हैलट में भर्ती कराया जहां डाॅक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है। गोविंदनगर थानाप्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)