प्रिंसिपल को बचाने का हो रहा है प्रयास
दुष्कर्म पीड़िता ने तीन शिक्षकों और प्रधानाचार्य के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, लेकिन अभी तक प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर सवाल किए जा रहे हैं। राजनैतिक दलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के दबाव पर प्रधानाचार्य को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
छात्रा से दुष्कर्म मामले में सियासी माहौल गर्माया
छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जिले में सियासी माहौल गर्माया हुआ है। सपा समेत कई दलों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। माकपा के जिला सचिव रुद्र प्रसाद मिश्र का कहना कि किसी के दबाव में काम न किया जाए।
आरोप है कि कुछ भाजपाई थाने भी गए थे
मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जेल भेजा जाए। तीन शिक्षकों की गिरफ्तारी के बाद भी मामला उठाया जा रहा है। राजीनितक दलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि थाने भी कुछ भाजपाई गए थे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने मांग की है कि सभी आरोपियों को जेल भेजा जाए।
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार करने वाला मामला
बता दें कि मानिकपुर में शिक्षक और शिष्य के बीच पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीते छह महीनों से इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा के साथ स्कूल के कुछ शिक्षकों के द्वारा लगातार दुष्कर्म किया जा रहा था। इसके चलते छात्रा के पेट मे अक्सर दर्द की शिकायत रहती थी।
लंच में प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षक करते थे दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया है। कॉलेज प्रशासन ने संविदा पर नियुक्त शिक्षक को जांच होने तक पद से हटा दिया है। बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में हाईस्कूल की 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि कॉलेज में तीन माह से प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षक लंच के समय नए भवन में ले जाकर उससे दुष्कर्म करते थे।
छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद छात्रा ने माना कि आरोपी एक ही शिक्षक है। ऐसे में तहरीर के आधार पर शिक्षक शास्त्रीनगर निवासी इरशाद के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी शिक्षक संविदा पर गणित पढ़ाता है।