फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एआईटीडी में 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को मिलेगा सीधे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में छात्रों को रिक्त सीटों पर इस बार सीधे प्रवेश मिलेगा। इसके लिए शासन ने अनुमति दे दी है। निदेशक प्रो. रचना अस्थाना ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण दिव्यांग विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, आर्किटेक्चर में सीधे प्रवेश की सुविधा दी गई है। विद्यार्थी जल्द से जल्द आवेदन कर प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं। बीटेक बायोटेक में सीयूईटी एवं 12वीं के आधार पर प्रवेश शुरू हो गए हैं। छात्रों को उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग में पंजीकरण कराना होगा जिसकी अंतिम तिथि 24 अगस्त है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें