शिवराजपुर (कानपुर)। क्षेत्र के सिहुरामऊ गांव में गुरुवार की देरशाम धान की मड़ाई मशीन में किशोरी का दुपट्टा फंस गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सिहुरामऊ गांव निवासी अर्चना (16)पुत्री मुन्ना कुशवाहा खेतों में मशीन से धान फसल कटाई करवा रही थी। तभी अचानक अर्चना का दुपट्टा मशीन में फंस गया। अंधेरा होने से किसी को कुछ दिखाई नहीं दिया। इससे मौके पर अर्चना की मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।