कानपुर। शहर की शेफ कविता सिंह की अगुवाई में 100 शेफ्स ने 500 अलग-अलग किस्म के रायते तैयार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। मुजफ्फरनगर स्थित एक होटल में कविता मास्टर कुकरी क्लासेज और फ्लेवर्स ऑफ होम शेफ्स की ओर से आयोजित पाक कला प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की गई। प्रतिभागियों ने महज एक मिनट 45 सेकंड में 500 तरह के रायते तैयार किए और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। आयोजन में दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, असम, पंजाब, गुजरात और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के शेफ्स ने हिस्सा लिया। शेफ विवेक सागर, बलेंद्र, संजीव घटक और प्रो. दीपाजी चावला ने भी भारतीय व्यंजनों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। शेफ कविता सिंह ने बताया कि इस प्रयास का उद्देश्य भारतीय खान-पान की विविधता को वैश्विक पहचान दिलाना है। (संवाद)