फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जाने के लिए बुलंदशहर से पैदल निकले 10 नवयुवक

विज्ञापन
कल्याणपुर पनकी रोड में बुलंदशहर से पैदल गोरखपुर जाने वाले युवक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खबर दिव्यांश सिंह फोटो है। गोरखपुर जाने के लिए बुलंदशहर से पैदल निकले 10 नवयुवक कानपुर पहुंचे हैं अभी 360 किलोमीटर का सफर बाकी कानपुर । लॉकडाउन शुरू हो गया जो काम कर रहे थे काम भी बंद हो गया । गोरखपुर में रहते हैं, बुलंदशहर में कोई मजदूरी करता है तो कोई कंपनी के लिए सेल्समैन का काम रोज कमाते हैं रोज खाते हैं अब काम नहीं मिल रहा है तो पैसा भी नहीं है । इसलिए पैदल ही निकल पड़े अपने घर की ओर यह कहानी है गोरखपुर के रहने वाले 10 नव युवकों की इनसे हमारी मुलाकात शनिवार को कल्याणपुर पनकी रोड पर हुई । गोरखपुर के रहने वाले संतोष प्रजापति, विनोद कुमार, रामानंद , राकेश जायसवाल, सोहन साहनी, अमित कुमार मौर्य, आशीष कुमार, मनोज, राहुल सिंह और सूरज सिंह बुलंदशहर में निम्न स्तर का रोजन दारी वाला काम करते हैं । लॉक डाउन मैं पैसा खत्म हो गया और काम भी नहीं है , इसलिए 13 मार्च को बुलंदशहर से पैदल निकले और सोच लिया अब घर पहुंचना है । संतोष ने बताया रास्ते में कुछ जगहों पर खाना मिला तो खा लिया, नहीं मिला तो भूखे पेट ही अपनी मंजिल की ओर कदम बढ़ाते रहे। रास्ते में कुछ दूरी ट्रक और लोडर वालों ने सहारा देकर तय करवा दी । लेकिन ज्यादातर दूरी पैदल ही तय की है । उन्हें नव युवकों में से एक राकेश जायसवाल का कहना है अभी तो आधा रास्ता तय हुआ है । मंजिल अभी 360 किलोमीटर दूर है । कदम बढ़ते रहे तो मंजिल तक पहुंच ही जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें