फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश के 10 पॉलिटेक्निक बनेंगे लाइट हाउस, सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तरह होंगे विकसित

Mon, 12 Sep 2022 08:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लाइट हाउस पॉलिटेक्निक संस्थानों में एआईसीटीई के मानक पूरे किए जाएंगे। इन संस्थानों में इनोवेशन सेंटर भी खोले जा सकते हैं। इन संस्थानों की लैब भी आधुनिक की जाएंगी।
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 10 पॉलिटेक्निक संस्थानों को लाइट हाउस पॉलिटेक्निक बनाया जाएगा। इनको सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने के बाद इनमें काम शुरू हो जाएगा। निदेशक प्राविधिक शिक्षा दिनेश मोहन सिंह ने बताया कि लाइट हाउस पॉलिटेक्निक संस्थानों में एआईसीटीई के मानक पूरे किए जाएंगे। इन संस्थानों में इनोवेशन सेंटर भी खोले जा सकते हैं। इन संस्थानों की लैब भी आधुनिक की जाएंगी। कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाने का भी विचार है। कुल मिलाकर इन संस्थानों में सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। 

विज्ञापन


लाइट हाउस के लिए प्रस्तावित संस्थान
लखनऊ, बरेली, झांसी, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद (सभी राजकीय पॉलिटेक्निक), राजकीय महिला पॉलिटेक्निक प्रयागराज, राजकीय महिला पॉलिटेक्निकव वाराणसी और राजकीय चर्म संस्थान आगरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें