फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: 10 फीट अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

Wed, 11 Jan 2023 09:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

चौरा देवी मंदिर के बगल से खाली मैदान में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। वन विभाग के रेंजर अमर सिंह ने बताया कि आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर शहर से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
चौरा देवी के पास मिला अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के चौरादेवी प्रांगण के खाली पड़े मैदान में अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर अजगर को पकड़कर दूर जंगल में जाकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, चौरा देवी मंदिर के बगल से खाली मैदान पड़ा है। यहां शाम करीब चार बजे लोगों को दस फीट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग टीम को दी।
मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर अजगर को पकड़ा और दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वन विभाग के रेंजर अमर सिंह ने बताया कि आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर शहर से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजगर देख भाग खड़े हुए लोग
चौरा देवी मंदिर और यमुना के तटबंध में दिन भर लोगों को आना-जाना लगा रहता है। शाम को जब लोग टहलने के लिए तटबंध पहुंचे तो अजगर देख हैरान हो गए। कई लोग जो तटबंध में टलहने के लिए घर से निकले थे वह वापस अपने घर को लौट गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें