बकेवर। बिजली विभाग व प्रवर्तन दल के संयुक्त चेकिंग अभियान गुरुवार को बकेवर, लखना में चलाया गया। इस दौरान 10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इसके अलावा 28 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। बिजली विभाग के एक्सईएन संत कुमार वर्मा के नेतृत्व में बकेवर उपकेंद्र के बकेवर लखना समेत कई मोहल्लों में विभाग की टीमों ने सुबह से ही बिजली चेकिंग शुरू किया। एसडीओ बकेवर संत कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली चेकिंग में 10 उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। इसमें हरेंद्र सिंह, अनीश निवासीगण लोहियानगर बकेवर व लखना में राकेश कुमार, राजीव यादव, मनोज कुमार, रामगोपाल निवासीगढ़ कालका माहौल लखना शामिल है। अशोक कुमार, मनोज सिंह, जयवीर सिंह, रनीता राठौर निवासीगढ़ ठाकुरान मुहाल आदि शामिल रहे।