फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रांसपोर्ट से 10 बोरी चाय पत्ती चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी से 29 अप्रैल को दो शातिर 10 बोरी चाय पत्ती चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद है। आरोपी माल को लोडर से लादकर ले गए हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बाबूपुरवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीपीनगर निवासी राजेश कुमार शर्मा ग्रेट वे कैरिंग कॉरपोरेशन में मैनेजर हैं। राजेश की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उनकी फर्म कब्रिस्तान के सामने स्थित है। 29 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे कंपनी परिसर से 10 बोरी चाय पत्ती गायब हो गई थी। घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें दो युवक चोरी का सामान ई-रिक्शा लोडर में ले जाते हुए दिखाई दिए। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद )
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें