मामले की जानकारी लेते एएसपी विनोद कुमार।
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन। टडा रायपुर गांव में युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टडा रायपुर निवासी दिनेश (45) पुत्र विश्वनाथ सिंह ने मंगलवार रात घर से एक किलोमीटर दूर अपने खेत में आम के पेड़ पर मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बुधवार सुबह खेत की तरफ गए अशोक कुमार ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इससे इनमें कोहराम मच गया। सूचना पर नादेमऊ चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह पहुंच गए। दिनेश के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। परिजनों ने बताया कि दिनेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दिनेश चार भाइयों में बड़े थे। शादी नहीं हुई थी।