फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। पत्नी की दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे युवक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

रसूलाबाद गांव निवासी वैभव उर्फ राहुल सक्सेना (24) पुत्र देवेंद्र कुमार की पत्नी मोनू उर्फ कामिनी की शुक्रवार रात करीब 11 बजे तबीयत खराब हो गई। वैभव बाइक से तालग्राम कस्बे में दवा लेने आए थे। लौटते समय रात 12 बजे इंदरगढ़ की ओर से आ रही डीसीएम ने रसूलाबाद गांव के पास बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल और अमोलर चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह वैभव को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई सोनू ने बताया कि मां उमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। भाई की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। राहुल की शादी करीब चार साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें