फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संस्कृति के उत्थान के लिए युवा आगे आएं

Fri, 24 Mar 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए विभिन्न स्थानों से आरएसएस का पथ संचलन निकाला गया। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन का रामेश्वर मंदिर से शुभारंभ हुया। पथ संचलन कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पर जाकर संचलन का समापन हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवकों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगाए। जिला संघ चालक विध्नेश ने हिंदुत्व पर बल दिया। कहा कि भारती संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा आगे आएं। राष्ट्र निर्माण में सभी आहुति दें। कहा की हिंदुओं को संगठित करने के लिए आरएसएस अहम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवा संघ से जुड़े। पथ संचलन में कस्बे के युवा समेत कई वरिष्ठ सेवक शामिल रहे। नागरिकों ने पथ संचलन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की। इस मौके पर राजेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, मोहित भदौरिया, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें