फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, झोलाछाप पर गलत दवा पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सीने में दर्द होने पर परिजन युवक को झोलाछाप के पास ले गए। उपचार के बाद हालत बिगड़ गई और युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा पिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम भरौली सिरखनेपुर निवासी पप्पू (55) के सीने में मंगलवार शाम दर्द होने लगा। परिजन नगर के एक झोलाछाप के क्लीनिक ले गए।
दवा पीने के बाद पप्पू की मौत हो गई। मृतक की पत्नी संतोषी का आरोप है कि चिकित्सक ने पीने के लिए उन्हें एक दवा दी थी।
दवा पीने के बाद पति की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें