छिबरामऊ (कन्नौज)। बहन के घर से लौट रहे युवक की बाइक में देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती गंगेश्वरनाथ निवासी योगेंद्र (33) बुधवार को फर्रुखाबाद जनपद के पिपरगांव में अपनी बहन के घर गया था। वहां से देर रात घर लौट रहा था। बहोरिकपुर गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रीता देवी के अलावा एक बेटी व दो बेटा हैं।