फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ग्रामीणों से कहासुनी के बाद युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के भरौली सिरकनेपुर में गांव के लोगों से कहासुनी के बाद बुधवार देर रात खेत में पानी लगा रहा युवक लापता हो गया। खेत में युवक की चप्पल, घड़ी और मोबाइल मिला है। भाई ने कुछ युवकों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस की तीन टीमें युवक की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम भरौली सिरकनेपुर निवासी अरविंद पुत्र रामसेवक ने बताया कि बुधवार की दोपहर भाई अलकेश की गांव के ही कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी उसके भाई के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद अलकेश खेत पर पानी लगाने चला गया।
रात करीब नौ बजे वह खेत पर भाई के पास गया तो वह नहीं मिला। उसकी चप्पल, घड़ी व मोबाइल वहीं पर मिले। काफी तलाश करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया और तलाश शुरू की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज की जा रही है। युवक की तलाश में तीन टीमें लगी हैं और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें