फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कैफे संचालक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तिर्वा बेला-मार्ग पर खड़े टेंपो में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कैफे संचालक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में मृतक का दोस्त घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए युवक हेलमेट नहीं लगाएं थे।
विज्ञापन

तिर्वा कस्बा के शास्त्रीनगर निवासी आयुष सैनी (22) पुत्र दिलीप सैनी की कस्बा में कैफे है। इसमें वह टेलीकॉम व ऑनलाइन फार्म भरने का काम करता था। शनिवार शाम करीब सात बजे आयुष अपने दोस्त मनीष को बेला औरैया बाइक से छोड़ने जा रहा था। इस दौरान तिर्वा-बेला मार्ग पर अहेर गांव के पास खड़े टेंपो में तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई।
हादसे में आयुष सैैनी की मौके पर मौत हो गई। जबकि मनीष घायल हो गया। पुलिस ने आयुष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें