फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, माता-पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। माता-पिता गंभीर घायल हो गए। दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दौंदपुर निवासी किशन स्वरूप (18) बुधवार को मां मीना और पिता रामतीर्थ के साथ बाइक से ननिहाल कुंअरपुर बनवारी में रामविलास के घर भाईदूज खिलाने गया था। भाईदूज खिलाने के बाद तीनों बाइक से घर आ रहे थे।
विज्ञापन

जीटी रोड पर घिलोई गांव के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे से किशन स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि माता-पिता गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि किशन स्वरूप दिल्ली में बेकरी का काम करता था। परिवार में पांच भाई और तीन बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें