छिबरामऊ। टेंपों की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा निवासी अनिल सिंह (35) छह मई की सुबह साइकिल से अपने घर से छिबरामऊ बाजार करने गए थे। तभी कुंअरपुर बनवारी गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो के चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनके परिवार में पत्नी सरला देवी के अलावा एक बेटा अंशू भी है।