फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 16 Apr 2024 03:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। रिश्तेदारी में निमंत्रण खाने जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी थी। घायल युवक का इलाज कानपुर में चल रहा था, यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद औरैया के सहार थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ रामबालक (25) पुत्र राम प्रकाश यादव 16 अक्टूबर को बाइक लेकर सौरिख क्षेत्र में निमंत्रण खाने आया था। चपुन्ना गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर में निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राम प्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें