फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में डूबा युवक, मिला शव

विज्ञापन
फोटो 19- गंगा किनारे रोते बिलखते मृतक अनार सिंह के परिवार के लोग। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मूर्ति विसर्जन के दौरान स्नान कर रहा युवक गंगा में डूब गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गोताखोरों ने करीब एक किलोमीटर दूर गहरे पानी से शव को खोज निकाला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंगापुरवा में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। शनिवार की शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर से ग्रामीण जलेसर घाट पर प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। इस दौरान गांव का अनार सिंह (28) नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। रविवार की नौ बजे गोताखोरों ने गहरे पानी से शव खोज निकाला। बेटे का शव देखते ही पिता वीरेंद्र कुशवाहा और मां बेसुध हो गए। परिवार में चीखपुकार मच गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अनार सिंह अविवाहित था और जयपुर में रहकर कारोबार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें